दनकौर में बारिश बनी आफत, बिहारी लाल क्षेत्र में जबरदस्त जलभराव से लोग परेशान
लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को दनकौर के बिहारी लाल के आसपास के इलाके में भारी जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर कई जगह पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दनकौर में जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। हाल की बारिश के बाद एनसीआर के कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली है।
#Dankaur #दनकौर #Waterlogging #Rain #HeavyRain #GreaterNoida #GautamBuddhNagar #Monsoon #UPNews #NCRExpressNews #BreakingNews #जलभराव #बारिश #ग्रेटरनोएडा #उत्तरप्रदेश