अशोक नगर: रांवसर गांव की उचित मूल्य दुकान में बंद राशन की बोरी से 4 फीट का काला सांप निकला, जिससे भगदड़ मच गई
अशोकनगर जिले के रांवसर गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राशन की बंद सरकारी बोरी से करीब 4 फीट लंबा काला सांप निकल आया। सांप को देखते ही राशन लेने आए उपभोक्ता और कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। बताया जा रहा है कि यह स्टॉक 4 जुलाई को आया था और अभी 50 से 60 हितग्राहकों का राशन वितरण बाकी है।