श्री गंगानगर: नार्को कोर्डिनेशन सेंटर तंत्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 16, 2026
जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर तंत्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।