बटियागढ़: घुटरिया के पास यात्री बस और बाइक की टक्कर,घायल बाइक चालक को अस्पताल भेजा गया
दमोह सिमरिया स्टेट हाइवे पर घुटरिया गांव के पास यात्री बस और बाइक की भिड़ंत हो गई,हादसे में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ ,मंगलवार दोपहर घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया घायल बाइक चालक का नाम दिनेश प्यासी निवासी देवरागढ़ी बताया गया है सिविल अस्पताल हटा में प्राथमिक उपचार के वाद दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।