वैशाली: स्वास्थ्य शिविर में 364 मरीजों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
वैशाली में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 364 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संयोजक बबलू शुक्ला ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है।