रीवा। कल्पना मिश्रा मौत मामले में प्रशासनिक लीपापोती और आरोपियों को बचाने के आरोपों के बीच सियासत और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) राजेंद्र शुक्ल खुद धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से करीब 30 मिनट तक सीधी बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और बातचीत बेनतीजा रही।
धरने पर बैठे परिजनों ने साफ शब्दों में प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि मामले में मुख्य आरोपी डॉक्टर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और अस्पताल प्रशासन पर अब तक कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। न्याय मिलने तक धरना खत्म न करने की चेतावनी दी गई है। #rewanews #viralvideos #nonfollower #videooftheday #trend