धामपुर: नहटौर के नूरपुर मार्ग पर टेस्ट पेपर देकर ई-रिक्शा में आ रहे इंटर के दो छात्रों के साथ बाइक सवारों ने की मारपीट
Dhampur, Bijnor | Nov 23, 2025 नहटौर के गांव मंडौरा विप निवासी शिवा पुत्र ध्यान सिंह व उसका चचेरा भाई अभिजीत सिंह गांव समसपुर में स्कूल में इंटर का छात्र है।दोनो टेस्ट पेपर देकर ई रिक्शा में बैठकर घर लौट रहे थे।आरोप है कि नूरपुर मार्ग पर ईट भट्टे के पास दो बाईको पर पांच युवक नकाब लगाकर आए और शिवा व अभिजीत को ई रिक्शा से उतारकर मारपीट की।रविवार की दोपहर करीब दो बजे पीड़ित पुलिस से मिले।