धौलपुर: कोलारीथाने में 2 सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
धौलपुर जिले के कौलारी थाने में दो सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा कौलारी थाना क्षेत्र की ही एक महिला ने दर्ज कराया है। जिसमें दोनों सगे भाइयों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म और उसके मासूम बेटे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। इसके लिए पीड़ित महिला द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंप कर कार्यवाही की गुहार लगाई थी