नानपारा: नवाबगंज में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और स्वालंबन के लिए किया जागरूक
नवाबगंज में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति के पांचवें चरण (फेज 5.0) के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम, जिसमें महिला उप निरीक्षक इशरत जहां भी शामिल थीं, ने नवाबगंज शंकरपुर मार्ग पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।