हमीरपुर: कुनेहटा गांव में गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से मासूम झुलस गया
हमीरपुर जिले के बिवार थाना के गांव कुनेहटा में खाना बनाते समय,चूल्हे से उतरी गई गर्म तेल की कढ़ाई में डेढ़ साल का श्रेयांश खेलते खेलते गिर गया जिससे वह जल गया ।उसे मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है।यह जानकारीशनिवार को आठ बजे मिली।