इकौना: वीरपुर मोड़ के पास कंबाइन मशीन ने पीछे से कार को मारी टक्कर, कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक परिचालक बाल-बाल बचे
कार को पीछे से आ रही कंबाइन मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि गनीमत यह रही की कंबाइन मशीन की स्पीड थोड़ी धीमी थी जिसके चलते कार सवार बाल बाल बच गए। वहीं कंबाइन मशीन को लोगों ने रोक लिया है जबकि मुआवजे की मांग की जा रही है।