क्या रहेगा कांवड़ यात्रा रूट .. सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने क्या कहा सुनिए
=====
30 जुलाई से सिरमौर में लागू होंगे ये नियम... कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस अलर्ट
===
30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा एवं मेला-2026 को लेकर सिरमौर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी के अनुसार यात्रा मार्गों पर प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बैरियरों पर नियमित जांच, दिन-रात गश्त और यातायात की निगरानी की जाएगी। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ भी समन्वय किया गया है।
लंगर संचालकों से शिविर सड़क से सुरक्षित दूरी और सड़क की बाईं ओर लगाने की अपील की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर मीट विक्रेताओं से यात्रा अवधि के दौरान दुकानों के बाहर मांस प्रदर्शित न करने का अनुरोध किया गया है।
श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क की बाईं ओर चलने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह तैयार है।
#KanwarYatra2026 #SirmaurPolice #Nahan #PaontaSahib #HimachalPradesh
Ronhat, Sirmaur | Jul 29, 2026