आरा: बिहया रेलवे स्टेशन के समीप बदमाशों द्वारा मोबाइल छिनने के दौरान ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Mar 17, 2024 नगर थाना क्षेत्र के मीराचक मोहल्ला निवासी अंकित कुमार अपनी मौसी के घर डुमरांव से आ रहा था। तभी बिहया रेलवे स्टेशन के समीप बदमाशों द्वारा ट्रेन की सीढ़ी पर बैठे छात्र से मोबाइल छिनने के दौरान छात्र ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल छात्र को आनन फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।