आरा: भोजपुर में हथियारबंद बदमाश ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को मारी गोली, चल रहा इलाज
Arrah, Bhojpur | Mar 16, 2024 भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान के समीप शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मार दी। जख्मी पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से पर मारी गई है। जो आरपार होते हुए दाहिने पैर के जांघ में जाकर फंस गया है