आरा: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता हुई लागू, जिला अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। भोजपुर में भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान ASP परिचय कुमार, भोजपुर डीडीसी विक्रम विरकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।