जमुई: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जमुई में जश्न, कचहरी चौक पर पटाखे फूटे और मिठाई बांटकर मनाई गई खुशी
Jamui, Jamui | May 4, 2026 आसाम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर सोमवार 4 बजे को जमुई के कचहरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और झालमुड़ी वितरण कर खुशी जताई। केसरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के कुशासन से परेशान होकर भाजपा को चुना है।