दीगोद: दीगोद पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक पीते उपकरणों सहित किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Digod, Kota | Jan 29, 2025 जिले की दीगोद पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मेक पीते मय उपकरणों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि दीगोद पुलिस ने गश्त के दौरान कस्बे में पुराने अस्पताल जो कि खंडहर है वहाँ पर एक व्यक्ति द्वारा स्मेक पी जा रही थी।पुलिस ने उपकरणों सहित आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ताली को गिरफ्तार किया है।