दीगोद: बुढादीत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 8 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Jan 27, 2025 जिले की बुढादीत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ मामले में 8 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार सुबह 11 बजे जारी प्रेस नोट में बताया अवैध मादक पदार्थ मामले में पिछले 8 माह से आरोपी महेंद्र उर्फ नमकीन पुत्र बलदेव फरार चल रहा था पुलिस जापते ने उसे कोटा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।