दीगोद: जिला विशेष टीम और सुल्तानपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कस्बे में सट्टे की खाईवाली करते 6 सटोरियों को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Jan 27, 2025 जिले के सुल्तानपुर कस्बे में पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देशन में जिला विशेष टीम व सुल्तानपुर पुलिस की सँयुक्त कार्यवाही में सट्टे की खाईवाली करते 6 सटोरिये को गिरफ्तार कर उनसे 57680 रुपये बरामद किये है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शाम 7 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला विशेष टीम ने आज क़स्बे में कार्यवाही को अंजाम दिया।