दीगोद: कोटा महाविद्यालय में संभागीय रोजगार मेले का आयोजन, 21 कंपनियों ने भाग लिया, 700 से अधिक छात्रों ने दिए इंटरव्यू
Digod, Kota | Jan 28, 2025 शहर के राजकीय महाविद्यालय में आज संभागीय रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार सुबह 11 बजे किया गया जिसमें कोटा बारां झालावाड़ बुंदी के लगभग 700 छात्रो ने आयी कम्पनियों में इंटरव्यू दिया। राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रतिमा श्री वास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में इस तरह का पहला आयोजन है इसको लेकर चारो जिलो से बड़ी सँख्या में छात्र यहाँ पँहुचे।