जलालगढ़: 14.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पोठिया गंगेली वार्ड नंबर 7 निवासी गुणदेव विश्वास को गुप्त सूचना के आधार पर जलालगढ़ पुलिस द्वारा 14.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आज शाम के करीब 4 बजे जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पोठिया निवासी एक व्यक्ति शराब की तस्करी अपने घर से ही कर रहा है।