गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में समर कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक, शिशुओं में कुपोषण के खतरे पर हुई चर्चा
समाहरणालय सभागार में समर कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को 11 बजे से समीक्षात्मक बैठक सह 0 से 6 माह के शिशुओं में कुपोषण के खतरे की पहचान एवं प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में कुपोषण की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करना तथा शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था।