उरई: आशा संगिनी महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर उरई के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया बवाल
Orai, Jalaun | Feb 16, 2024 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने आई आशा संगिनी महिलाओं ने जमकर बवाल किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रोका तो महिलाओं ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर ज्ञापन जिला प्रशासन को दिलवाया है।