उतरौला: रेहरा बाजार पुलिस ने दलित उत्पीड़न मामले के वांछित अभियुक्त को मिट्ठूडीह गजपुर ग्रंट से किया गिरफ्तार
आज दिन रविवार को समय लगभग 03 बजे एसपी बलरामपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा दलित उत्पीड़न मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त, तसव्वुर अली पुत्र समसुद्दीन, निवासी मिट्ठूडीह गजपुर ग्रंट को गिरफ्तार करते हुए, न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।