चंदौसी: बहोरनपुर गांव में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश, 5 साल बीतने के बावजूद नहीं हुआ विकास
विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत बहोरनपुर में बदहाल रास्तों और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं कराया गया है। रास्तों पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी पसरी होने के कारण लोगों को परेशानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से समस्या की शिकायत की