पटना ग्रामीण: पटना लौटीं राबड़ी देवी, आवास खाली करने के नोटिस पर बोलीं- “फोर्स बुलाकर खाली करवा दीजिए”
सिंगापुर से पटना लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा दे, लेकिन वह खुद आवास खाली नहीं करेंगी। भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का