Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
shams.shahnawaz
No video available
98
#बजट में #आम_आदमी के लिए #कुछ भी #नहीं #unionbudget2022
Bihar, India
| Feb 4, 2022
#बजट
#आम_आदमी
#कुछ
#नहीं
#unionbudget2022
MORE NEWS
AI एंकर🎙️अंकित से आज जिला पदाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी। धन्यवाद।
Sitamarhi, Bihar | Aug 12, 2026
सीतामढ़ी RJD जिला अध्यक्ष: सुनील कुशवाहा या मुकेश कुमार यादव? आप किसे सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं?अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #nepal #news #amnewsmona #viral #bujurg #highlights #fb #comedy #comedy #Live #मेजरगंज #todaynews #sarojraja #darbhanga_mithila #SAROJRAJA
Dumra, Sitamarhi | Aug 12, 2026
बैरगनिया में जिलाधिकारी ने की योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा लापरवाही एवं अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, संबंधित पदाधिकारियों के वेतन स्थगन का निर्देश जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आज बैरगनिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया तथा नगर परिषद क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद बैरगनिया के कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित अभियंता के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने बैरगनिया में प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में जीवन प्रमाणीकरण, पीएम सूर्य घर योजना एवं पीएम रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैरगनिया प्रखंड में अब तक 207 इंस्टॉलेशन किए जाने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आमजनों का काम सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिला पदाधिकारी ने एसएसबी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा विशेष रूप से शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आम जनता के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Dumra, Sitamarhi | Aug 12, 2026
बैरगनिया बाइपास सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश बैरगनिया में निर्माणाधीन बाइपास सड़क के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों से मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं ठेकेदार से कार्य की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा निर्माण में आ रही बाधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के कार्यों में अनावश्यक विलंब से आम लोगों को परेशानी होती है। इसलिए निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप रखते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा और कार्य में अपेक्षित तेजी सुनिश्चित करना संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी होगी।
Dumra, Sitamarhi | Aug 12, 2026
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने सीएचसी बैरगनिया का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर दिया विशेष जोर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैरगनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति, जांच सुविधाओं, कर्मियों की उपस्थिति, आशा कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली तथा गर्भवती महिलाओं के फॉलो-अप सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने सबसे पहले विगत वर्ष में हुई आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड संतोष कुमार सुमन को निर्देश दिया कि पिछले वर्ष हुई आशा बहाली की जांच करते हुए उसकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि बहाली प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं नियमानुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की लचर व्यवस्था पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण मरीजों के उपचार और संक्रमण नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय, सीतामढ़ी को संबंधित एजेंसी को बदलने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध पैथोलॉजी एवं अन्य जांच सुविधाओं की भी समीक्षा की। मरीजों की अपेक्षा कम जांच होने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बैरगनिया को निर्देश दिया कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप सभी आवश्यक जांच नियमित रूप से कराई जाएं और कोई भी पात्र मरीज आवश्यक जांच से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर जांच होने से रोगों की शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार संभव होता है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थागत प्रसव की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित जांच, जोखिमयुक्त गर्भावस्था (High-Risk Pregnancy) की निगरानी तथा सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में संस्थागत प्रसव की दर बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, जीएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाया जाए। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया कि वे साप्ताहिक स्तर पर सभी आशा फैसिलिटेटरों की नियमित बैठक आयोजित करें। इन बैठकों में प्रत्येक गर्भवती महिला की स्थिति की समीक्षा की जाए, प्रसव की संभावित तिथि (EDD) के अनुसार फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए तथा जिन महिलाओं का प्रसव निकट है, उन्हें समय रहते स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि आशा नेटवर्क की सक्रियता से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने अस्पताल के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज कराने का निर्देश भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बैरगनिया को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था से कर्मियों की समयपालन, जवाबदेही एवं कार्य संस्कृति में सुधार आएगा तथा अस्पताल की सेवाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं की नियमितता, स्वच्छता, बिजली व्यवस्था तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौड़, अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा पीरामल फाउंडेशन से कार्यक्रम लीड रोहित कुमार एवं अविनाश कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समन्वित प्रयासों से बैरगनिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं सुरक्षित संस्थागत प्रसव का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
Dumra, Sitamarhi | Aug 12, 2026
#बजट में #आम_आदमी के लिए #कुछ भी #नहीं #unionbudget2022 - Bihar News