पातेपुर: पोल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
तीसीऔता थाना क्षेत्र के SH 49 स्थित पोल फैक्ट्री के पास शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल बच्ची खड़गपुर गांव निवासी मो आमीन की नातिन है।बाइक सवार समसतपुर निवासी एक निजी विद्यालय का शिक्षक है।