हुसैनगंज: हुसैनगंज थाना परिसर में ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन, मौजूद रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी।
हुसैनगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद, मुखिया समित कुमार, संदेश शाह भोला राम, नन्हे पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी विजय यादव के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई व दिशा निर्देश दिए गए।