हुसैनगंज: हुसैनगंज के दखिन मुहल्ला में आम दावते इफ्तार का हुआ आयोजन, सैकड़ो लोग हुये शामिल।
हुसैनगंज प्रखंड के हुसैनगंज दखिन मुहल्ला में नौजवानों ने आपसी सहयोग से पूरे प्रखंड के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस आम दावते इफ्तार में हुसैनगंज, फाजिलपुर, नई बस्ती, सरेयां और बघौनी समेत अन्य गांवों के लोग भी सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे। रमजान के महीने में रोजेदार को इफ्तार कराने वालों को भी रोजदार के जैसा सबाब मिलता है।