हुसैनगंज: रमजान के पाक महीने में हुसैनगंज के जामा मस्जिद में तरावीह पढ़ाने वाले मौलाना को किया गया सम्मानित।
हुसैनगंज प्रखंड स्थित हुसैनगंज के जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज़ पढ़ाने वाले हाफ़िज़ सैयद मोहम्मद एहतेशाम साहब को देर शाम को सम्मानित किया गया। बता दें कि रमज़ान के महीने की शुरुवात में चांद नज़र आते ही संध्या से तरावीह की नमाज़ पढ़ी जाती है जिसमें सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा करने जाते हैं।