हुसैनगंज: जुड़कन स्थित मध्य विद्यालय में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, मौजूद रहे छात्र-छात्राए व शिक्षकगण
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कन स्थित मध्य विद्यालय में आज शिक्षा विभाग व सरकारी गाइडलाइन के अनुसार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं परिजनों को भी शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।