हुसैनगंज: हसनपुरवा टोला रामपुर में आज से शुरू हुई श्री प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ,कलश यात्रा के दौरान उमड़े हजारों भक्तगण।
हुसैनगंज के हसनपुरवा टोला रामपुर में श्री प्रतिष्ठात्मक मारूति नंदन महायज्ञ स्थल से मंगलवार को श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे, हाथी, घोड़ा के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में लगभग 1500 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गोपालपुर, खोदाईबाड़ी होते हुए बड़रम शिव मंदिर पोखरा में जल भरा गया। वही इस महायज्ञ की शुरुआत के साथ ही हजारों भक्तों का जन सैलाब भी दिखा।