बरगढ़: बड़गड़ में खुलेगा वितरण उप डाकघर, अब 50 किमी दूर रंका नहीं जाना पड़ेगा
Bargarh, Garhwa | Sep 28, 2026 बड़गड़ के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब डाक संबंधी काम के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर रंका नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद डाक विभाग ने बड़गड़ में वितरण उप डाकघर खोलने की मंजूरी दे दी है। यह स्वीकृति पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास के बाद मिली है। सांसद ने 11 अगस्त को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखकर