बांसवाड़ा: टीएडी सभागार में तंबाकू मुक्त युवाअभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टीएडी सभागार में “तंबाकू मुक्त युवा अभियान” के तीसरे चरण के तहत जनप्रतिनिधियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।