बांसवाड़ा: एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी और नागरिक 'रन फॉर यूनिटी' में सरदार पटेल की जयंती पर दौड़ेंगे
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बांसवाड़ा पुलिस द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस” के उपलक्ष में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना है।इस अवसर पर पुलिस विभाग के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे ।