बांसवाड़ा: चिड़ियावासा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कुल के नाम से ऐलोट खेल मैदान बना कचरा पात्र,अवधिपार कोल्डड्रिंक से भरी बोतलो को फेका
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चिड़ियावासा से नदी सीमा की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित खाली पड़ी जमीन जो स्कुल खेल मैदान के नाम से ऐलोट हे। चार दिवारी के अभाव में वर्तमान में यह खाली पड़ी जमीन कचरा पात्र बना हुवा हे। गुरुवार दोपहर 1 बजे पड़ताल के दौरान किन्ही अज्ञात जनों द्वारा भारी मात्रा में अवधिपार कोल्डड्रिंक से भरी प्लास्टिक की बोतलों को मैदान मे डाला गया।