पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में पति के जेल जाने पर महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति किसी मामले में जेल में बंद है इसी का फायदा उठाकर गांव निवासी युवक ने उसे अपनी मीठी मीठी बातों में लेकर व शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं जिससे महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि जब महिला ने युवक व उसके परिजनों से शादी करने को कहा तो आरोपी युवक व उसके परिजनों ने गर्भपात करा दिया।