वाराणसी में 100 फीसदी मतदान के लिए रैली जिले में 8 स्थानों पर निकली चुनाव जागरूकता रैली
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2024 वाराणसी में 1 जून को मतदान होना है जिसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। जनपद में इस वर्ष शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से मतदान जागरूकता रैली का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया।