संकट मोचन 101 वां संगीत समारोह का आयोजन 27 अप्रैल से होगा, 6 दिनों तक शास्त्रीय और फोक गानों की होगी प्रस्तुति
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2024 वाराणसी में 27 अप्रैल से 101वां संकट मोचन संगीत समारोह शुरू हो रहा है। हनुमान जी के दरबार में पूरे 6 दिनों तक शास्त्रीय और फोक सुरों का तराना गूंजेगा। लंदन समेत दुनिया भर के 19 शहरों के 49 बड़े नामी-गिरामी कलाकार पहुंचेंगे और 150 प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में 10 से ज्यादा पद्म पुरस्कार से सम्मानित संगीतज्ञ शामिल होंगे।