बीजेपी द्वारा चेतगंज में नमो युवा चौपाल प्रोग्राम का हुआ आयोजन, फर्स्ट टाइम वोटरों से राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2024 वाराणसी भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चेतगंज स्थित बिस्टरो बी2 में 'नमो युवा चौपाल' का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया गया। 'नमो युवा चौपाल' में फर्स्ट टाइम वोटरों ने संकल्प लिया कि वो अपना प्रथम वोट राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देंगे।