बाढ़: बाढ़ के उमानाथ में गंगा नदी में डूबने से 40 वर्षीय किसान की मौत, 13 दिनों में 9 लोगों की डूबने से गई जान
Barh, Patna | Jun 13, 2026 बाढ़ के उमानाथ से एक बार फिर एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शनिवार को गंगा नदी में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उमानाथ बिंद टोली निवासी लगभग 40 वर्षीय विजय महतो के रूप में की गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है सूचना मिलने पर प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर लगभग 5 बजे पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।