गोरखपुर: गोरखपुर में अंतरराज्यीय असलहा तस्करी का खुलासा, 5 गिरफ्तार; 4 पिस्टल और 1 रिवाल्वर बरामद
गोरखपुर में एसटीएफ और एंटी थेफ्ट टीम ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार .32 बोर पिस्टल, चार मैगजीन, एक .32 बोर रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को 14 सितंबर की रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर पैडलेगंज से मोहद्दीपुर चौराहे की ओर जाने