बेगूसराय: बेगूसराय में इंटरमीडिएट का कंपाटमेंटल परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी जानकारी
इंटरमीडिएट कंपाटमेंटल परीक्षा मंगलवार को दो परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 263 परीक्षार्थियों में 223 उपस्थित एवं 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 26 परीक्षार्थियों में 21 उपस्थित एवं पांच अनुपस्थित रहे. इस बात की जानकारी शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने दी.