उधवा: उधवा प्रखंड में महागौरी की पूजा-अर्चना, मंदिरों व पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार की दोपहर करीब 1 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान,आस्था और भक्तिभाव के साथ माता महागौरी की पूजा-अर्चना की तथा पुष्पांजलि अर्पित किया।