गुना और बमोरी जनपद पंचायत की 10 ग्राम पंचायत में नई शासकीय राशन दुकान खोली जाएगी। 30 दिसंबर को जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे ने बताया, पंजीकृत विभिन्न समिति स्व सहायता समूह वन समिति 14 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। गुना और बमोरी जनपद पंचायत की 10 ग्राम पंचायत में नई राशन दुकानों का आवंटन किया जाना है।