बहराइच: बहराइच तहसील नानपारा में घटना की जांच के लिए डीएम ने अधिकारियों की टीम गठित की
तहसील नानपारा में तहसीलदार एवं लेखपालों के मध्य वाद-विवाद होने का तथ्य संज्ञान में आने पर डीएम अक्षय त्रिपाठी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए सीआरओ की अध्यक्षता में SDM (न्यायिक), कैसरगंज प्रकाश सिंह व तहसीलदार, बहराइच (सदर) अनुरूद्ध यादव की टीम गठित कर तहसील नानपारा में घटित घटना से सम्बन्धित तथ्यों सम्पूर्ण जांच कर तथ्यपरक जाच के निर्देश दिए हैं।