जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन में पहुंचे 100 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सीमांकन, पीएम आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आधार सुधार और आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण ।