केसरिया: केसरिया थाना क्षेत्र के खिजिरपुरा गांव में 18 वर्षीय युवती ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या की
केसरिया थाना क्षेत्र के खिजिरपुरा गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान लालबाबू सहनी की पुत्री सरिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी बुधवार शाम करीब 04 बजे मिली।