चित्तौड़गढ़: GSS मेंटेनेंस के चलते आज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सावा, कन्नौज, सावा क्लै, कारून्दा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सावा के सहायक अभियंता बीएल राजवाल ने बताया कि रविवार को 220 केवी जीएसएस सावा के रखरखाव का काम होगा। इस कारण सावा जीएसएस से जुड़े 33 केवी फीडर सावा, कन्नौज, सावा क्ले और कारुंडा इलाके में आज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी।